सिद्धमुख: राजगढ व तारानगर तहसील में स्वगणना जागरूकता हेतु आयोजित हुआ रंगोली कार्यक्रम, युवाओं ने स्वगणना के लिए की अपील
जनगणना 2027 के तहत स्वगणना हेतू श्रीमती शंकुतला देवी राजकीय महाविद्यालय सिद्धमुख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राघा छोटी तथा सरस्वती गर्ल्स पीजी कॉलेज तारानगर सहित जिले की अनेक शिक्षण संस्थाओं में रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शिक्षकों एवं प्राचार्यों ने विद्यार्थियों से अपने परिवार एवं समाज में स्वगणना में भागीदारी हेतु जागरूक करने का आह्वान किया।