इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में अज्ञात वृद्ध की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पुलिस ने पहचान की और जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Dec 5, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में कल हुई अज्ञात वृद्ध की सड़क दुर्घटना में हुई मौत में वृद्ध की हुई पहचान, पुलिस ने गुरुवार शाम 4 बजे पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच में जुट गई है। मामला फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के कृष्णा हॉस्पिटल के पास का है, जहां पैदल जा रहे शख्स की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। मृतक की पहचान सुदामालाल के रूप में हुई है।