इटावा: बकेवर थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में ADJ-9 कोर्ट के न्यायाधीश ने अभियुक्त को सुनाई 10 वर्ष कारावास की सजा
Etawah, Etawah | Dec 5, 2024 हर्राजपुर निवासी राकेश सिंह पुत्र सरमन लाल ने बकेवर थाने में 14-08-2016 को अपनी मां के ऊपर हत्या का प्रयास करने के संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया था। वहीं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते ADJ-9 कोर्ट के न्यायाधीश ने अभियुक्त लालपुरा निवासी योगेन्द्र कुमार पुत्र बाबूराम को आज दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई साथ ही 6 हजार रुपये का लगाया अर्थदण्ड।