हरदोई: हरदोई में मंत्रोच्चारण के साथ हुआ होलिका दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, पुलिस प्रशासन ने दिखाया अलर्ट
Hardoi, Hardoi | Mar 4, 2026 हरदोई जिले के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार देर शाम विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ।श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार होलिका की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन होते ही लोगों ने बल्ले और अनाज की डाली आहुति देकर परिवार की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की।