मैहर: इल्मा फाउंडेशन ने 53 मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी बोले— शिक्षा से ही बनता है भविष्य
मैहर। इल्मा फाउंडेशन एवं अल मुस्लमीन कमेटी, मैहर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को होटल ग्रैंड इन में “इल्म के सितारों का हौसला-अफ़ज़ाई समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओ का किया गया सम्मान।