टोहाना: टोहाना में बारिश के बाद सड़कों पर पानी, प्रशासन के जल निकासी दावे फेल
टोहाना में तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव, रतिया रोड, दमकोरा रोड और जमालपुर रोड पर पानी भरा। नालियों की सफाई न होने से निकासी ठप। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर जल निकासी के दावे फेल होने का आरोप लगाया। भुना और फतेहाबाद में भी बारिश से हालात बिगड़े।