हुज़ूर: भोपाल के आनंद नगर में 18 साल के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Mar 2, 2025 भोपाल के आनंद नगर में 18 साल के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता का आरोप है कि बेटे ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दी है। गर्लफ्रेंड उसे परेशान कर रही थी। आए दिन महंगे तोहफे मांगती थी। आईफोन की डिमांड कर रही थी। युवक का शव रविवार सुबह परिजनों ने बाथरूम में फंदे पर लटका देखा था।