चुटियारो जंगल में छापेमारी 4 क्विंटल जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण नष्ट जयनगर (कोडरमा)। जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस ने चुटियारो जंगल में छापेमारी कर कार्रवाई की। कोडरमा डीसी ऋतुराज के आदेशानुसार थाना प्रभारी उमानाथ सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में लगभग 4 क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया गया