आरा: जगवलिया गांव के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ 1 अपराधी को किया गिरफ्तार, SP ने की प्रेस वार्ता
Arrah, Bhojpur | Jan 31, 2024 जगवलिया गांव के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया गांव के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना प्रभारी राजीव कुमार ने छापेमारी कर जगवलिया गांव निवासी शिव मुनि पासवान के पुत्र विजेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी की तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस को बरामद किया। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।