आरा: खेड़ी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर देवर ने भाभी को मारी गोली। घायल महिला को आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Jan 31, 2024 नारायणपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर देवर श्रीराम यादव और उसके साले सुमन कुमार ने घर में सो रही भाभी सविता देवी की छाती पर गोली मारी। घायल महिला को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। मौके पर पहुंची नारायणपुर थाना पुलिस ने देवर और उनके साले की गिरफ्तारी को लेकर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।