छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में 2.0 मेगावाट का पावर प्लांट शुरू हुआ
| राजस्थान सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत बारां जिले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पी एम कुसुम-A योजना के अंतर्गत उपखंड के गोरधनपुरा में 2.0 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का शुक्रवार को सफल कमीशनिंग किया गया। इस प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र के करीब 395 कृषि उपभोक्ताओं को अब सिंचाई के लिए रात के बजाय दिन के सम