लखीमपुर: लखीमपुर खीरी के शारदानगर-निघासन मार्ग पर राहगीरों को दिखा विशालकाय मगरमच्छ, वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी जिले के शारदानगर से निघासन जाने वाले मार्ग पर रविवार दोपहर उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब नहर किनारे एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। अचानक मगरमच्छ के नजर आने से राहगीरों में जहां एक ओर उत्सुकता बढ़ गई, वहीं दूसरी ओर कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल भी बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ काफी देर तक नहर के किनारे मौजूद रहा।