पटना ग्रामीण: पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर राजद ने कसा तंज, पोस्टर में लिखा- 'क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम वो इरादा
पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। सोमवार की सुबह 9 बजे पटना में राजद कार्यालय के बाहर राजद के युवा नेताओं द्वारा एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में पीएम मोदी के उन वादों को दिखाया है, जो उन्होंने अपने भाषणों के दौरान किया था। पोस्टर में राजद की ओर से कई सवाल भी पूछे गए हैं। आरजेडी के इस पोस्टर में लिखा है- क्या हुआ तेरा वादा?