ललितपुर: खरबूजे की फसल की कटाई करने जा रहे कुचदौं निवासी मजदूर की ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, मां बेहोश
ग्राम कुचदौं निवासी प्रतपाल अपनी मां एवं गांव के अन्य लगभग 50 मजदूरों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से मप्र के माता टीला बांध क्षेत्र में खरबूजे की फसल की कटाई करने के लिए जा रहा था।इसी दौरान वह ट्रैक्टर के मडगार्ड से अचानक असंतुलित होकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।जहां इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।