पुलिस के मुताबिक, गढ़गोरी गांव के अमित सिदार ने बताया कि वह 26 अगस्त को मसानियाकला से सामान लेकर वापस अपने घर जा रहा था। अरमान खान और उसके दोस्त भूषण साहू ने लिफ्ट मांगी थी। कुछ दूर जाने बाद दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और बाइक को लूट कर भाग गए थे. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अरमान खान गिरफ्तार किया था।