इटावा: गुदड़ी बाजार में भाड़ा लेकर पहुंचा रिक्शा चालक अचानक गश खाकर गिरा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Etawah, Etawah | Apr 10, 2025 कोतवाली क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे गुदड़ी बाजार में मॉल उतारने आए एक रिक्शा चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में मौजूद दुकानदारों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृतक की शिनाख्त कानपुर निवासी 45 वर्षीय कल्लू के रूप में की गई।