इटावा: लुधियानी गाँव के समीप अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, किसान समेत चालक घायल, उपचार जारी
Etawah, Etawah | Apr 10, 2025 बकेवर थाना क्षेत्र के लुधियानी गाँव के समीप नगला ताल तुरईया निवासी किसान हरिओम पुत्र राम लड़ेते गुरुवार दोपहर 3 बजे ट्रेक्टर से जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट घटना में किसान व ड्राइवर दो लोग घायल हो गये। वहीं सूचना मिलते ही किसान के परिजन उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुँचे वहीं ड्राइवर के परिजन उन्हें उपचार हेतु निजी अस्पताल ले गये।