मध्यप्रदेश के बड़वाह नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट पर आगामी उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए शासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी है।इसके लिए बड़वाह,ओंकारेश्वर एवं महेश्वर में करोड़ों के अनेकों विकास कार्य मंजूर किए हैं।सिंहस्थ विकास योजना के अंतर्गत ही नावघाट खेड़ी एवं मोरटक्का नर्मदा नदी पर करोड़ो की लागत से सरकार ने निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए हैं।