अरवल: किंजर थाना: टेकरी निवासी मजदूर को अज्ञात टेंपो ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | May 13, 2026 अरवल जिले के थाना किंजर क्षेत्र के टेकरी टोले के निवासी घर बनाने के लिए मजदूर तलाशने गांव से बाहर गए थे। अचानक तेज रफ्तार अज्ञात टेंपो ने उनको जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को परिजनों ने तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर भर्ती किया। चिकित्सकों के अनुसार, सिर व पैरों में गंभीर चोटें हैं।