सिवनी: बेलखेड़ी में सोते समय मासूम को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
Seoni, Seoni | Jul 7, 2026 सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र के बेलखेड़ी गांव में घर पर सो रही बच्ची सरगम को जहरीले सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।