चौथम: बिहार पुलिस और सीआरपीएफ परीक्षा पास छात्र की सड़क हादसे में मौत, रूपणी में पसरा मातम
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के रुपनी गांव के 23 वर्षीय युवक राजू रंजन की बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार को सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गुरुवार की दोपहर दो बजे के करीब युवक का शव पैतृक गांव जैसे ही पहुंचा तो शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक छा गया।