टिकारी: अलीपुर में वज्रपात से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत, परिवार और गांव में मचा कोहराम
Tikari, Gaya | May 4, 2026 टिकारी प्रखंड के अलीपुर में सोमवार संध्या बड़ी दुर्घटना घटी। गांव के बधार में रहे 55 वर्षीय बखुरी यादव के उपर वज्रपात हो गया। जिससे घटना स्थल पर ही अधेड़ की मौत हो गई। बाद में परिजनों द्वारा शव घर पर लाया गया। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। टिकारी विधायक अजय कुमार ने घटना पर खेद व्यक्त किया है।