कान्हाचट्टी: कान्हाचट्टी-पाण्डेयमहुआ मार्ग पर बड़की नदी पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त, हादसे का डर
कान्हाचट्टी(चतरा): कान्हाचट्टी से ढेबरो होते पांडेमहुआ जाने वाली सड़क पर कान्हाचट्टी बाजार से आधे किलोमीटर दूर बड़की नदी पुल की स्थिति जर्जर हो गई है। पुल का एप्रोच पथ पिछले वर्षात में भारी बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं हुई। क्षतिग्रस्त एप्रोच पथ के सहारे ही छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन जारी है। पुल के निचले हिस्से में दो पिलर के बगल में ग