कानपुर: बर्रा-2 में स्थित एक बारातघर की छत पर भ्रूण की तरह मांस का टुकड़ा मिलने से मचा हड़कंप, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट जिसमें आरोप लगाया गया है कि थाना बर्रा क्षेत्रान्तर्गत बर्रा-2 स्थित एक बारातघर की छत पर मानव भ्रूण मिला है। उक्त पोस्ट का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच कराई गई। एडीसीपी साउथ ने सोमवार 6.30 बजे बताया कि, मांस के टुकड़े की जांच की जा रही है।सत्यता मिलने पर करवाई की जाएगी।