मुरैना नगर: पड़ाव बाजार में साड़ी बदलने गया युवक,बाहर आया तो गायब मिली बाइक,CCTV में कैद चोर का वीडियो वायरल,पुलिस तलाश में जुटी।
मुरैना शहर के पड़ाव बजरिया में साड़ी बदलने दुकान गए जौरी निवासी दिनेश कुशवाहा की बाइक चोरी हो गई। बाहर लौटने पर बाइक गायब मिली। सीसीटीवी में एक युवक बाइक ले जाता दिखा, जिसका वीडियो आज रविवार शाम से वायरल है। पीड़ित ने स्टेशन रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस वायरल वीडियो और फुटेज के आधार पर आरोपी व बाइक की तलाश में जुटी है।