प्रतापपुर: ग्राम खुंसी में मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, अच्छी बारिश की कामना में जुटे ग्रामीण
ग्राम पंचायत खुंशी में मंगलवार को अच्छी वर्षा और खुशहाली की कामना को लेकर परंपरागत तरीके से मेंढक-मेंढकी का विवाह धूमधाम से कराया गया। ग्रामीणों की मान्यता है कि इस अनूठी परंपरा से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं।