रानीवाड़ा: रानीवाड़ा के अदेपुरा सड़क मार्ग पर राह चलते एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी,हादसे में व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
Raniwara, Jalor | Jan 29, 2024 जालोर जिले के रानीवाडा उपखंड क्षेत्र के अदेपुरा सड़क मार्ग पर राह चलते एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चमनाराम पुत्र सवाराम भील निवासी रूपावटी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर रानीवाडा पुलिस मोके पर पहुची एवं शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।