बुधवार को दोपहर 12 बजे आयोजित मुंगेर के सूचना भवन में ई-ग्राम कचहरी पोर्टल को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला से धरहरा व जमालपुर प्रखंड के सरपंच, न्याय मित्र और ग्राम कचहरी सचिव बीच में ही बाहर निकल गए। प्रतिनिधियों का आरोप था कि प्रशिक्षण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही थी। उनका कहना था कि सुबह से इंतजार के बाद भी प्रशिक्षण देर से शुरू हुआ और समझाने का