अनूपपुर: जमुना कॉलरी में महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार: डंडे से पीटकर उतारा था मौत के घाट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के जमुना कॉलरी में 22 जून को हुई 42 वर्षीय महिला जानकीबाई गोंड की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सफी खान (40) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और महिला साथ रहते थे तथा दोनों नशे के आदी थे। घटना वाले दिन महिला के देर से घर लौटने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया था।