मैनपुरी: कुर्रा क्षेत्र में दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ शमशान घाट पर की मारपीट, मामले में एसपी से की शिकायत
कुर्रा क्षेत्र के गांव दूदपुर निवासी विमल पुत्र रामदास ने अपने परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। की अंतिम संस्कार के दौरान दबंगों ने उनके और परिवार के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगो पर कार्रवाई किए जाने को लेकर एसपी से शिकायत की है।