मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र के सलेमपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जनपद फिरोजाबाद के ग्राम बझेरा बुजुर्ग निवासी हरगोविंद पुत्र मेघराज सिंह बीती रविवार की शाम 7:30 बजे शमशाबाद से बाइक से सवार होकर दवाई लेकर अपनी ननिहाल एलाऊ क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में जा रहा था। जैसे है सलेमपुर के पास पहुंचा तभी मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।