मैनपुरी: सम्राट अशोक की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर सिद्धार्थ बाल शिक्षा प्रसार समिति ने दिया ज्ञापन
सम्राट अशोक की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने को लेकर सिद्धार्थ बाल शिक्षा प्रसार समिति के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को संबोधित कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन दिया है। वहीं ज्ञापन देते हुए मांग की है कि सम्राट अशोक की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश राष्ट्रपति के द्वारा घोषित करने को लेकर पत्र जारी किया जाए।