नोखा: जसरासर में वैन और कार की भीषण टक्कर, आठ लोग घायल; चार की हालत गंभीर
Nokha, Bikaner | Jul 8, 2026 नोखा के जसरासर कस्बे के कातर रोड पर बुधवार दोपहर वैन और इटिका कार की आमने-सामने की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग उनमें फंस गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को जसरासर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया