ब्यावरा: ब्यावरा नगर पालिका कार्यालय में सीएम जनकल्याण शिविर का किया गया आयोजन
Biaora, Rajgarh | Jun 16, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्यावरा नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका कार्यालय के द्वारा सीएम जनकल्याण शिविर का आयोजन मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे करीब किया गया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाहा, सीएमओ इकरार अहमद मंडल अध्यक्ष राजू यादव सहित नगर पालिका के पार्षद और हितग्राही उपस्थित रहे।