द्वारका: आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जीवाड़े के मामले में दो एजेंटों को किया गिरफ्तार
आईजीआई एयरपोर्ट की पुलिस टीम ने दो एजेंट को गिरफ्तार किया है। जिन पर आरोप है, कि उन्होंने 10 लाख रुपए लेकर पोलैंड भेजने के लिए फर्जी वीजा, पासपोर्ट इत्यादि का इंतजाम किया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के उदयपाल सिंह और राजेंद्र उर्फ स्वीटी के रूप में हुई है। यह दोनों बाहरी दिल्ली के चंद्र विहार और रानी बाग इलाके के रहने वाले हैं।