कांठ: धर्मगुरू ने कहा- गरीबों की मदद करें रोजेदार, रमजान का पहला अशरा रहमत, अजमत और बरकतों वाला; इबादत कर गुनाहों से करें तौबा
मुकद्दस रमजान का मुबारक महीना शुरू हो गया है। ये महीना मोमिनों के लिए खुदा की तरफ से अजमत, रहमत और बरकतों वाला है। खुदा ने इस महीने को तीन अशरों में तक्सीम किया है, जिसमें पहला अशरा खुदा की रहमत वाला है। मुरादाबाद में धर्म गुरुओं ने कहा है कि रोजेदार गरीबों की मदद करें और इबादत कर अपने गनाहों की तौबा करें।