कांठ: आगामी त्यौहारों को लेकर कांठ के क्षेत्र अधिकारी एवं एसडीएम ने क्षेत्र में किया फ्लेग मार्च
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कांठ एवं एस0डी0एम0 कांठ, मुरादाबाद द्वारा पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहार, अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था व जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत थाना कांठ क्षेत्रान्तर्गत होलिका दहन स्थान और शोभायात्रा रूट का भ्रमण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।