पलिया: कालरात्रि मंदिर को जाने वाली सड़क पर 15 दिन पहले बनी पुलिया ढही, घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर भड़के लोग
पलिया नगर के कालरात्रि मंदिर रोड पर नगर पालिका द्वारा बनाई गई पुलिया महज 15 दिन में ही टूट गई। यह पुलिया दुधवा रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर पानी निकासी के लिए बनाई गई थी, लेकिन निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल से इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। वही पुलिया पर लगे पत्थर टूट गए हैं। और सतह इतनी कमजोर है।कि जरा सी रगड़ पर ही बालू की तरह उखड़ रही है।