पलिया: दुधवा नेशनल पार्क का दरवाज़ा आज से बंद, ठहर गया जंगल सफारी का रोमांच, नवंबर में फिर दिखेगा वन्यजीवों का दीदार
लखीमपुर खीरी का गौरव, दुधवा नेशनल पार्क, आज 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद हो गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी मानसून की आमद से पहले पार्क के दरवाज़े बंद कर दिए गए है। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच. राजामोहन ने बताया कि पार्क अब 15 नवंबर 2025 को दोबारा खोला जाएगा।