भोगांव: बिछवा क्षेत्र में बेसहारा जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुलिया में गिरी कार, 2 लोग घायल
थाना क्षेत्र के करीमगंज धारापुर मोड के पास बेसहारा जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर टाटा पांच कार पुलिया में जा गिरी। जिसमें सवार कुबेरपुर निवासी डॉक्टर उदयवीर पुत्र श्री चंद, विनल पुत्र हाकिम सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं बुधवार की सुबह पुलिया मे गिरी कार को निकाला गया है।