कटकमसांडी: कटकमसांडी प्रखंड में पैक्स और एफपीओ के माध्यम से धान खरीद लगभग एक महीने से बंद
कटकमसांडी प्रखंड में पैक्स और एफपीओ के माध्यम से धान क्रय लगभग एक माह से बंद है। जिसके कारण प्रखंड के किसनों काफी परेशान हैं। किसान बार बार पैक्स का चक्कर लगाते अब थक गए हैं। गरीब और मजबूर किसान अब बिचौलियों के हाथों अपनी खून पसीने की उपज को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। बिचौलिये इसका सीधा लाभ उठा रहे हैं, जबकि झारखंड सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।