अमरोहा: अमरोहा मे बिजली की भीषण मार,गांव शकरपुर समसपुर में बिजली ना आने से मचा हाहाकार, जागर गुजारी रात रात
Amroha, Amroha | May 24, 2026 अमरोहा जनपद के गांव शकरपुर और समसपुर में बिजली संकट ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई-कई घंटों तक बिजली नहीं आ रही, जिससे लोगों को रात भर जागकर गुजारनी पड़ रही है। गर्मी और उमस के चलते बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं।