मंसूरचक प्रखंड में बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड पर स्थित साठाजगत रेलवे स्टेशन पर यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यहां रोजाना सैकड़ों यात्री ओवरब्रिज का उपयोग करने के बजाय पटरियां पार कर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आते-जाते हैं।