उदयपुर जिले के वल्लभनगर में नर्सेज एसोसिएशन के नेतृत्व में मंगलवार शाम 5 बजे तक आयोजित शिविर में 104 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान विधायक उदय लाल डांगी ने रक्तविरो का सम्मान किया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तवीर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी वल्लभनगर डॉ कुलदीप लोहार मौजूद थे।