शाहपुरा: मिंडोलिया चौराहे पर भीषण सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
शाहपुरा थाना क्षेत्र के मिंडोलिया चौराहे पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में 70 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी उनकी 90 वर्षीय मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।