बनमनखी जनकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुरा बाईपास पूर्णिया सहरसा एनएच 107 मार्ग पर शनिवार सुबह विपरीत दिशा से आ रहे मुर्गा लदे पिकअप और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप पर सवार एक मजदूर की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। खलासी को मामूली चोटें आई हैं।