लाडपुरा: आरटीयू में पीएफ के ₹7 करोड़ के मामले की फिर हुई जांच, कोटा एसीबी ने रजिस्ट्रार से जानकारी ली
Ladpura, Kota | Mar 27, 2026 राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के पीएफ के लगभग 7 करोड़ रुपए के निवेश से जुड़ा पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हाल ही में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम रजिस्ट्रार व वित्त नियंत्रक से जानकारी लेने यूनिवर्सिटी पहुंची, हालांकि दोनों अधिकारी उस समय वहां मौजूद नहीं थे।