वैर: ग्राम पंचायत बझेरा में विधायक बहादुर सिंह कोली ने किया पौधारोपण, आमजन को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया
Weir, Bharatpur | Jul 22, 2025 मंगलवार दोपहर एक बजेj मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली ने पर्यावरण महोत्सव पखवाडा के तहत ग्राम बझेरा में पौधारोपण किया। जहां पौधारोपण करने के साथ-साथ आमजन को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सैकडों पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया।