वैर: क्रेशर जोन में कार्य करते समय बल्लभगढ़ निवासी एक मजदूर की हुई मौत, भुसावर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Weir, Bharatpur | Jul 20, 2025 रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार घाटरी कारवान क्रेशर जोन क्षेत्र में संचालित एक क्रेशर पर कार्य करते समय एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी मे पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक बल्लभगढ निवासी रामभरोसी सैनी पुत्र रामचंद बताया जो क्रेशर पर काम करता था। भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर आये।