नवागढ़ पुलिस ने राछाभाठा से शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाली महिला कन्याबाई लहरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला कन्या बाई लहरे के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि राछाभाठा की महिला कन्या बाई लहरे लोगों को शराब पिलाने का साधन उपलब्ध रही है।इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी ।